पाना चाहते हैं 36-24-36 फिगर तो खुद को दें 10 मिनट और करें ये एक्सरसाइज़


इंडिया में परफेक्ट फिगर की डेफिनेशन है 36-24-36, लेकिन यहां 18 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट हैं और 25-45 उम्र की 80 प्रतिशत महिलाएं फैट हैं. यानि इस परफेक्ट फिगर में 5 से 10 प्रतिशत के अलावा और कोई भी नहीं आता.
बावजूद इसके अच्छा दिखने की चाहत हर महिला की होती है. इसीलिए वो अपने कपड़े खरीदते समय इस बात का ज़रूर ध्यान रखती हैं कि वो उसमें एक्स्ट्रा फैट छिपा सके. लेकिन फिर भी एक वो चीज़, जो किसी भी आउटफिट में दिख ही जाती है वो है 'मफिन फैट' यानि 'कमर के एक्स्ट्रा फ्लैब्स या टायर. ये फैट साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक सबका लुक खराब करता है.
जी हां, ये एक्स्ट्रा फ्लैब्स सभी आउटफिट में सबसे पहले नज़र आते हैं और सबसे पहले फिगर यहीं से खराब होता है. लेकिन इन्हें कम करने के कई आसान तरीके भी हैं. इसके लिए आपको खुद को देने होंगे सिर्फ 10 मिनट. आप घर में ही सिर्फ 10 मिनट में अपने टायर्स से छुटकारा पा सकती हैं.
दिल्ली में पिछले 16 सालों से बतौर फिटनेस ट्रेनर रहे विक्की सिंह ने बताया कि जिम के बिना भी आप घर पर खुद से अच्छा फिगर पा सकती हैं. इसके लिए इन सिंपल एक्सरसाइज़ को डेडिकेशन के साथ फॉलो करना होगा. अगर एक भी दिन आपने ये रूटीन छोड़ा, तो आपके शरीर में ज़्यादा दर्द होगा. इस दर्द से घबराएं नहीं, क्योंकि इन एक्सरसाइजेज़ से बॉडी से फैट कम करने के लिए शरीर के सारे मसल्स एक्टिव रहते हैं. इसीलिए ये सभी एक्सरसाइजेज़ 1 महीने तक लगातार करें.

Comments