सेहत के लिए फायदेमंद चीजों में सबसे ज्यादा पॉपुलर अगर हाल में कुछ हुआ है तो वह है ग्रीन टी। ग्रीन टी की तमाम खूबियां हैं, लेकिन कुछ खामियां भी हैं। एक्सपर्ट्स से ग्रीन टी पर देने राय लेकर आईं प्रियंका सिंह इस पर पूरी जानकारी दे रही हैं।
कितनी तरह की होती है चाय
• सीटीसी (कट, टीयर एंड कर्ल)
यह अलग-अलग ब्रैंड्स के तहत बिकने वाली चाय है जो आमतौर पर घर, रेस्तरां और होटल आदि में इस्तेमाल की जाती है। इसे तैयार करने में आमतौर पर चाय की बड़ी और गहरी हरी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें सुखाकर दानों का रूप दिया जाता है। इस प्रोसेस के दौरान कुछ चीजें डाल कर चाय का टेस्ट बेहतर किया जाता है और इसकी महक भी बढ़ाई जाती है। लेकिन इससे यह ज्यादा नेचरल नहीं रहती और न ही हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद।
Comments
Post a Comment